Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में घर बैठे ही भर सकेंगे बिजली, व्हाट्सएप पर मिलेगा, यहां जानिए सबकुछ

Electricity Bill On WhatsApp : छत्तीसगढ़ में अब बिजली बिल भरने के लिए आपको बिजली ऑफिस नहीं जाना होगा, क्योंकि अब उपभोक्ता घर बैठे ही बिजली बिल जमा कर सकेंगे. क्योंकि अब आपको आपका बिजली बिल आपके व्हाट्सएप पर ही मिल जाएगा, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की तरफ से यह शुरुआत की जा रही है. जहां उपभोक्ता को उसका बिल व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा, कंपनी ने उपभोक्ताओं के समय की बचत को लेकर नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की है. बिजली बिल पीडीएफ फॉर्मेट में भेजा जाएगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकेगा, इसके अलावा भुगतान की रसीद भी डाउनलोड हो जाएगी, जिसे उपभोक्ता अपने मोबाइल में ही सुरक्षित रख सकेगा

ऐसी रहेगी प्रक्रिया 

Electricity Bill On WhatsApp :  दरअसल, छत्तीसगढ़ में 65 लाख बिजली बिल उपभोक्ता हैं, कंपनी के मुताबिक इनमें से 40 लाख के मोबाइल नंबर कंपनी में रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से करीब 30 लाख से ज्यादा उपभोक्ता अपने नंबर से व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में कंपनी यह शुरुआत करने जा रही है, जहां चरणबद्ध तरीके से व्हाट्सएप के जरिए सीधा बिजली बिल उपभोक्ता तक पहुंचा दिया जाएगा. इसको लेकर कंपनी ने एक पूरी प्रक्रिया बनाई है. बिजली का बिल व्हाट्सएप पर केवल ऑफिशियल ब्लू टिक आईडी से ही आएगा. ऐसा इसलिए ताकि किसी भी तरह की फ्रॉड की स्थिति से उपभोक्ता को बचाया जा सके..

Electricity Bill On WhatsApp :

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कंपनी ने बताया कि आधिकारिक और वेरीफाइड आईडी से ही मैसेज जाएगा, जिस पर ब्लू टिक रहेगा, इसके अलावा इस पर कंपनी का मोबाइल नंबर 942555-1912 दर्ज रहेगा, ऐसे में किसी भी तरह का फर्जी मैसेज अगर आता है तो इससे उपभोक्ता सर्तक रहे और कंपनी के भेजे मैसेज पर ही बिजली बिल का भुगतान करें.बिल की पीडीएफ भी मिलेगी, जिसे मोबाइल में डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकेगा, क्योंकि जरुरत पड़ने पर इसका प्रिंट निकाला जा सकेगा.

रीडिंग पूरी होने पर आएगा बिल 

Electricity Bill On WhatsApp :  कंपनी की तरफ से बताया गया कि मीटर रीडिंग दर्ज होने के बाद ही एक महीने का बिजली बिल उपभोक्ता को व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा, जिसमें पूरी जानकारी पीडीएफ के रूप में रहेगी, इसके अलावा इसमें हिंदी, छत्तीसगढ़ और अंग्रेजी भाषा का ऑप्शन भी रहेगा, लैंग्वेज प्रिफरेंस होने से बिजली बिल उपभोक्ता आसानी से अपनी भाषा में सारी चीजों को समझ सकेगा. कंपनी ने एक और सुविधा दी है, अगर किसी बिजली बिल उपभोक्ता का व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो वह टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके अपना नंबर दर्ज करा सकते हैं, इसके अलावा मोर बिजली एप के जरिए भी नंबर दर्ज करा सकेंगे.