Chhattisgarh Crime News छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीज होने की बात कह पत्नी के अंडा करी बनाने से इनकार करने पर नाराज पति ने कथित तौर पर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फांसी लगाई
Chhattisgarh Crime News पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरा गांव में सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद टीकू राम सेन (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। टीकू राम सेन सोमवार को शराब पीने के बाद अंडा लेकर घर पहुंचा और पत्नी से अंडा करी बनाने के लिए कहा।
तीज होने का दिया था हवाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पति के अंडा करी बनाने की मांग पर पत्नी ने सोमवार को कड़ू भात की रस्म और मंगलवार को तीज पर्व होने का हवाला दिया। साथ ही इन पर्वों के कारण अंडा करी बनाने से मना कर दिया। इस पर टीकू राम सेन आगबबूला हो गया। फिर उसका पत्नी के से झगड़ा हो गया।
झगड़े के बाद घटना को दिया अंजाम
Chhattisgarh Crime News अधिकारियों ने बताया कि विवाद के बाद टीकू राम सेन घर से बाहर निकला और कुछ ही दूरी पर आंवले के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी जानकारी सेन की पत्नी और पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने टीकू राम सेन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Chhattisgarh Crime News छत्तीसगढ़ में तीज की बड़ी मान्यता
छत्तीसगढ़ की महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं। इसे राज्य में तीजा का पर्व कहा जाता है। इस दौरान ज्यादातर महिलाएं मायके जाती हैं। महिलाएं पर्व के एक दिन पहले करेले की सब्जी और चावल खाती हैं। इसे कड़ू भात की रस्म कहा जाता है।