Chhattisgarh Crime News : धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने महिला से बेहद ही अश्लील डिमांड कर दी. महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
नौकरी के बदले से शारीरिक संबंध की मांग
मामला धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहाँ एक आदिवासी महिला से नौकरी के बदले से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. आरोपी की पहचान वार्ड बॉय राहुल इलमकर (26) के रूप मे हुई है. आरोपी वार्ड बॉय राहुल इलमकर ने महिला को बुलाकर 30 से 40 हजार रुपये देने और संबंध बनाने को कहा.