Chhattisgarh Congress Candidate List: रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें सरगुजा से शशि सिंह, राजगढ़ से डॉ. मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर से बीरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। चार में से तीन सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
इनके बीच होगा मुकाबला
– सरगुजा सीट से भाजपा के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस की शशि सिंह
– कांकेर सीट से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर
– रायगढ़ सीट से भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह
– बिलासपुर सीट से भाजपा के टोखन साहू और कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव