Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़: 12वीं बोर्ड की हिंदी की परीक्षा रद्द! पेपर लीक होने पर बड़ा फैसला

Chhattisgarh Board Exam Cancellation: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को रद्द कर दिया है. 14 मार्च को हुई परीक्षा का पेपर एक दिन पहले ही लीक होने की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. एनएसयूआई ने बोर्ड कार्यालय का घेराव कर पेपर रद्द करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी. शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच समिति गठित की, जिसकी रिपोर्ट मिलते ही परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया.

Chhattisgarh Board Exam Cancellation:अब 10 अप्रैल को होगी परीक्षा 

Chhattisgarh Board Exam Cancellation: पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद बोर्ड ने नई तारीख घोषित कर दी है. अब 12वीं हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. फैसले से जहां कई छात्र निराश हैं, वहीं कुछ छात्रों ने इसे उचित कदम बताया है. उनका कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता सबसे जरूरी है, और पेपर लीक जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मंडल ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा उपाय मजबूत किए जाएंगे.