Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़: भाटापारा के यश एम्यूजमेंट पार्क में आकाश झूला पर बड़ा हादसा टला, सीट से खिसककर बाहर लटकी महिला

accident on Akash Jhula भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में यश एम्यूजमेंट पार्क में आकाश झूला पर बड़ा हादसा होने से बच गया। आकाश झूले में एक महिला झूलते समय बाहर लटक गई। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

accident on Akash Jhula

accident on Akash Jhula दरअसल, यह घटना भाटापारा शहर में शनिवार रात की बताई जा रही है। जहां के यश एम्यूजमेंट पार्क के आकाश झूले में एक महिला झूलते समय बाहर लटक गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

महिला को सुरक्षित उतारा गया

accident on Akash Jhula प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूले की रफ्तार के दौरान महिला अचानक सीट से खिसककर बाहर लटक गई। यह दृश्य देख पार्क में मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एम्यूजमेंट पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।