साय कैबिनेट से दो मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी! बस्तर की महिला नेता को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Chhattisgahr Cabinet Expension रायपुर: छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के रिजल्ट आने के बाद बीजेपी संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उपचुनाव के बाद अब माना जा रहा है कि राज्य में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। हालांकि कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन अब माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। हालांकि की सूत्रों का दावा है कि राज्य में सिर्फ कैबिनेट विस्तार नहीं होगा बल्कि यह कैबिनेट का फेरबदल होगा। सूत्रों के अनुसार, विष्णुदेव साय की कैबिनेट से दो मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है और क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।