Advertisement Carousel

मोक्ष की चाह में शख्स ने कुल्हाड़ी से काट दिया अपना ही प्राइवेट पार्ट, कहा- भगवान का भजन करूंगा..

Chhatarpur News: छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मोक्ष प्राप्त करने और भविष्य में पाप से बचने के लिए कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया। युवक का कहना है कि वह अब पूरी तरह भगवान की आराधना में लीन होकर जीवन बिताना चाहता है।

Chhatarpur News: घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में पहुंचने के बाद युवक का व्यवहार पूरी तरह सामान्य था। स्ट्रेचर पर लेटे हुए वह न तो दर्द की शिकायत कर रहा था और न ही अपने फैसले पर कोई पछतावा जता रहा था।

मीडिया से बातचीत में युवक हंसते हुए बोला कि उसने यह कदम सोच-समझकर उठाया है। उसका मानना है कि इससे भविष्य में किसी प्रकार का पाप नहीं होगा और वह बिना किसी बाधा के भगवान के भजन-पूजन में अपना पूरा जीवन व्यतीत कर सकेगा।

Chhatarpur News:युवक ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 20 तारीख को तय है। इस पर पूछे जाने पर उसने कहा कि परिवार और समाज उसे पूरा सहयोग देंगे, इसलिए वह चिंतित नहीं है। युवक के अनुसार उसने कुल्हाड़ी का इस्तेमाल करके यह कार्य किया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

Chhatarpur News:

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह देखा जा रहा है कि इस घटना के पीछे कोई मानसिक समस्या है या फिर अत्यधिक धार्मिक भावना। चिकित्सक युवक की हालत पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।