Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ राजधानी में सनसनी: विंग कमांडर विपुल यादव ने की खुदकुशी, घर में फांसी लगाकर दी जान

Wing Commander Suicide: राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी पुरैना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां रहने वाले विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

विधायक कॉलोनी पुरैना की घटना

Wing Commander Suicide: जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर के विधायक कॉलोनी पुरैना इलाके की बताई जा रही है। विंग कमांडर विपुल यादव 79 नंबर के बगलें में रहते थे। सुबह जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो मामले की जानकारी सामने आई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हरियाणा के रहने वाले थे विपुल यादव

बताया जा रहा है कि विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और वर्तमान में रायपुर में पदस्थ थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Wing Commander Suicide: खुदकुशी का कारण फिलहाल अज्ञात

फिलहाल विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।