CG Nikay Chunav 2025: रायपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस कर सकती है दो वार्ड के प्रत्याशियों में बदलाव

CG Nikay Chunav 2025

CG Nikay Chunav 2025: रापयुरः- रायपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा दो वार्ड के प्रत्याशियों की सूची में बदलाव किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड और संत रामदास वार्ड से अपने प्रत्याशियों के नामों में परिवर्तन कर सकती है।

महाकुंभ में भगदड़…UP-CG बॉर्डर पर श्रद्धालुओं को रोका, 1 फरवरी से शुरू होगी आवाजाही

कामरान अंसारी की जगह सायरा बानो को मिल सकता है टिकट

CG Nikay Chunav 2025: कांग्रेस ने पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से कामरान अंसारी को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अब पार्टी उनकी जगह सायरा बानो को चुनावी मैदान में उतार सकती है। यह बदलाव पार्टी के रणनीतिक निर्णय का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Baglamukhi Mata Yagya: 11,000 किलो लाल मिर्च की आहुति, हजारों भक्तों में किसी को नहीं हुई खांसी! मां बगलामुखी के दिव्य धाम की खास है महिमा

CG Nikay Chunav 2025: तरुण श्रीवास की जगह डॉक्टर भागवत साहू को मिल सकता है टिकट

वहीं संत रामदास वार्ड से कांग्रेस के वर्तमान प्रत्याशी तरुण श्रीवास की जगह पार्टी डॉक्टर भागवत साहू को टिकट दे सकती है। यह निर्णय पार्टी की अंदरूनी चर्चा और चुनावी रणनीति के तहत लिया जा सकता है।

एमआईसी सदस्य रहे समीर अख्तर कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, लड़ेंगे चुनाव

चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा

10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

You may have missed