CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज भी छुट्टी पर मानसून, जानिए कब झमाझम बरसेंगे बदरा

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में जोरदार तरीके से आया मानसून दो दिन की छुट्टी पर चला गया है। छुट्टी का एक दिन बीत गया है, लेकिन मंगलवार को मानसून की एक्टिविटी कम रहेगी अर्थात बारिश कम होगी। मंगलवार को कई जिलों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने एक-दो जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 26 जून को फिर बारिश का दौर पूरे छत्तीसगढ़ को तरबतर करेगा। इसके बाद 28 जून तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।

मानसून के धीमा पड़ने की वजह

फिलहाल छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां काफी धीमी हैं। इसके पीछ मौसम विभाग ने सिनोप्टिक सिस्टम को कारण बताया है । मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका रेखा दक्षिण गुजरात के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड तक समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुकी हुई हैं। मौसम विभाग (  के मुताबिक 25 जून को भी मानसून की एक्टिविटी कम रहेगी। 26 जून से मानसून की गतिविधि फिर बढ़ जाएगी।

छत्तीसगढ़ में आज भी तापमान में कोई बदलाव नहीं

CG Monsoon Update:  छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Monsoon Update) के मुताबिक 2 दिन तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद टेम्प्रेचर में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 24 जून को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान में नारायणपुर का टेम्प्रेचर 22.2 और बस्तर का मिनिमम टेम्प्रेचर 23.4 रहा।

सरगुजा में गर्मी और उमस से लोग परेशान

CG Monsoon Update:  मौसम विभाग (CG Monsoon Update) ने शनिवार को सरगुजा में तीन से चार दिन में मानसून पहुंचने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन सरगुजा में फिलहाल गर्मी और उमस से लोग परेशान है। सोमवार को सरगुजा संभाग का बलरामपुर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया।

CG Monsoon Update:  छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों का तापमान

  • रायपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री
  • बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री
  • अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री
  • राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री

You may have missed