Advertisement Carousel

CG Govt Employee: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज.. अब इस काम के लिए मिलेगी 10 दिनों की छुट्टी.. आदेश जारी

CG Govt Employee: रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के अवकाश को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले के जरिए सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि वह अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को लेकर गंभीर है।

मेडिटेशन के लिए मिलेगा विशेष अवकाश

CG Govt Employee: सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब सरकारी कर्मचारियों को मेडिटेशन के लिए विशेष छुट्टी दी जाएगी। कर्मचारी एक बार में 10 दिनों का अवकाश ले सकेंगे। वहीं, पूरे सेवाकाल के दौरान अधिकतम 6 बार इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा।

CG Govt Employee:

इस अवकाश को पाने के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों को विपश्यना केंद्र का रजिस्ट्रेशन (Admission Letter) और शिविर में भाग लेने का प्रमाण पत्र (Completion Certificate) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। तभी उन्हें वैतनिक अवकाश का लाभ मिल सकेगा।

क्या है विपश्यना मेडिटेशन?

CG Govt Employee: विपश्यना मेडिटेशन एक प्राचीन ध्यान पद्धति है, जिसका अर्थ है “वास्तविकता को जैसा है वैसा देखना।” इसकी उत्पत्ति गौतम बुद्ध की शिक्षाओं से मानी जाती है। इस तकनीक में व्यक्ति अपने विचारों, भावनाओं और शारीरिक संवेदनाओं को बिना किसी प्रतिक्रिया के केवल देखता है।

CG Govt Employee: ध्यान पद्धति में शुरुआत सांस पर ध्यान (आनापान) से की जाती है, जिससे मन को स्थिर किया जाता है। इसके बाद शरीर की संवेदनाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया जाता है और अंत में समता यानी हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना सिखाया जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, विपश्यना के नियमित अभ्यास से तनाव, चिंता और गुस्सा कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। यह पूरी तरह अनुभव आधारित पद्धति है, जिसमें किसी मंत्र या पूजा की आवश्यकता नहीं होती और इसे आमतौर पर 10 दिवसीय मौन शिविर के माध्यम से सिखाया जाता है।