निगम के उद्यानिकी विभागों में करोड़ों का भ्रष्टाचार ? जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

रायपुर: BIG SCAM IN NAGAR NIGAM RAIPUR: रायपुर नगर निगम के जनप्रतनिधियों ने उद्यानिकी विभाग में वृक्षारोपण के नाम पर 4 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले के साथ साथ गार्डनों के मेंटेनेंस के नाम पर बड़े भष्ट्राचार की आशंका जाहिर की है।

MIC मेंबर्स ने उद्यान विभाग के एई सोहन गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों को बुलाकर बैठक ली और जानकारी मांगी लेकिन सोहन गुप्ता जानकारी नहीं दे पाए। सोहन गुप्ता ने जानकारी देने के लिए 14 अप्रेल तक का समय मांगा है।

BIG SCAM IN NAGAR NIGAM RAIPUR:

BIG SCAM IN NAGAR NIGAM RAIPUR:  भार साधक सदस्य भोला राम साहू और MIC मेंबर मनोज वर्मा ने बताया की उन्होने विभाग के एई सोहन गुप्ता से वृक्षरोपण की जानकारी मांगी थी प्राथमिक तौर पर गुप्ता ने लाभांड में 30 हजार पौधे लगाने की बात कही थी। लेकिन जब भोला राम साहू ने मौके का निरीक्षण किया तो वहां लगभग 15 सौ पौधे ही दिखाई दिए। यहां पौधे लगाने के नाम पर बड़े भष्ट्रचार की आशंका है। इसके बाद MIC मेंबर भोला साहू ने अन्य चार जगहों का निरीक्षण किया और वीडियो रिकार्डिंग कराई। ताकि अगर लीपापोती के लिए पौधे लगाए जाते हैं तो यह करतूत पकड़ में आ जाए।

BIG SCAM IN NAGAR NIGAM RAIPUR: 

बता दें की MIC मेंबर मोनज वर्मा, भोला राम साहू, दीपक जायसवाल ने इस मामले की जांच करने कहा है। जनप्रतिनिधियों बुधवार को विभाग के AE सोहन गुप्ता समेत कर्मचारियों को बुलाया था। जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण समेत उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों श्रमिकों की नियुक्ती को लेकर जानकारी मांगी लेकिन सोहन गुप्ता इसकी जानकारी नहीं दे पाए और इसके लिए 14 अप्रेल तक की समय मांगा है।