Advertisement Carousel

नाबालिग के साथ गैंगरेप:मोहल्ले के ही दो नाबालिग आरोपी ने खंडहर में जाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म

Bhilai Minor Gang Rape दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाली और दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। दो नाबालिग लड़कों से इन वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

Bhilai Minor Gang Rape मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दुर्ग जिले के भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र का है। यहां मोहल्ले के ही दो नाबालिग लड़कों ने एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को अणि बातों की जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरी घटना 28 जनवरी 2026, बुधवार की बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि, नाबालिग मोहल्ले में ही घूम रही थी। इसी दौरान 14 और 15 साल के दो नाबालिग लड़कों ने उसे बातों में उलझाया और फिर एक सुनसान खंडहर में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhilai Minor Gang Rape बच्ची जब काफी समय तक नहीं दिखी तो उसकी मां उसे तलाशते हुए घटनास्थल के पास पहुंची। बच्ची की मां जब मौके पर पहुंची तब इस घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद बच्ची के परिजन तत्काल उसे लेकर नेवई थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Bhilai Minor Gang Rape

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया। किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और नाबालिगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।