Bhatapara Steel Plant Blast बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्थित एक स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है. कोयला भट्टे में विस्फोट के दौरान यह हादसा हुआ. हादसा आज सुबह सुबह हुआ. घटना के तुरंत बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. इस हादसे में छह मजूदरों की मौत हुई है. पांच मजदूर घायल हैं, जिनका इलाज बिलासपुर में चल रहा है. प्रभावित सभी मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं. सीएम विष्णुदेव ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी. घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.
प्लांट में कैसे हुआ हादसा, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया
Bhatapara Steel Plant Blast भट्ठे के आस पास सफाई कार्य कर रहे मजदूरों की गर्म कोयले से झुलसने से 6 मजदूरों की मौत हुई है. प्रत्यक्षदर्शी मजदूर जोगिंदर जो बिहार का रहने वाले हैं, ने बताया कि करीब दस बजे की घटना है. हम हेल्पर का काम करते हैं. हम काम कर रहे थे. करीब दस बजे के आसपास धुआं दिखा. साहब लोगों ने बोला भागो भागो.हम भाग गए. हम 11 आदमी काम कर रहे थे. हम तीन बचे हैं. बाकी के 8 नहीं मिल रहे हैं. वहीं बिहार निवासी रामस्वरूप ने बताया कि अचानक हमें बोला गया कि भागो भागो. सब मजदूर अलग अलग जगह हो गए.