Advertisement Carousel

भारतमाला घोटाले में ईडी का एक्शन जारी, अब बिल्डर के घर पहुंची टीम, खंगाल रही है दस्तावेज

Bharatmala Project Scam Case: छत्तीसगढ़ में भारतमाला योजना के तहत बन रहे रायपुर–विशाखापत्तनम हाईवे प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED)  एक्शन में है।

Bharatmala Project Scam Case: दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बिल्डर के ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने पहुंचते ही दस्तावेजों, कंप्यूटर और अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अधिकारी सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में मौके पर पहुंचे।

Bharatmala Project Scam Case:

मामला महेश कॉलोनी स्थित अमर इंफ्रा (अमर बिल्डर) के कार्यालय का है, जहां संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है। चतुर्भुज राठी भाजपा से जुड़े नेता भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अमर इंफ्रा ग्रुप के अंतर्गत 6 से अधिक फर्म संचालित हैं, जिनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच ED द्वारा की जा रही है।