Advertisement Carousel

सहेली के साथ संबंध बनाने का दबाव! थाने पहुंचा पीड़ित पति, बोला- पत्नी की ‘एक्स्ट्रा डिमांड’ से तंग हूं

Bengaluru News: बेंगलुरु: आमतौर पर पतियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगते सुनाई देते हैं, लेकिन इस बार उल्टा हुआ है। बेंगलुरु में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 31 वर्षीय पत्नी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मानसिक क्रूरता और अप्राकृतिक कृत्यों के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Bengaluru News: अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार, शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी अपनी सहेली के साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए उसे बार-बार मजबूर करती थी। पत्नी अश्लील वीडियो भेजकर ऐसे कृत्यों को दोहराने के लिए दबाव डालती थी। इसके अलावा पत्नी अपनी निजी वैवाहिक जीवन की बातें दोस्तों और सहेलियों को बताती थी।

Bengaluru News: शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि पत्नी ने अपने पिछले और मौजूदा संबंधों की बात स्वीकार की है। पत्नी शराब पीती है और पति के मना करने के बावजूद अक्सर दोस्तों के साथ समय बिताती रहती है। पति का आरोप है कि 4 जुलाई 2024 को पारिवारिक मध्यस्थता हुई थी, लेकिन इसके बाद भी पत्नी का कथित उत्पीड़न जारी रहा। शिकायतकर्ता ने ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने उनकी शादीशुदा जिंदगी में दखल दिया, उन्हें धमकाया और झूठे बहाने बनाकर घर से जबरन निकाल दिया। यहां तक कि अपना सामान ले जाने का समय भी नहीं दिया गया।

Bengaluru News:

पति का दावा है कि उसने पत्नी को दी गई नकदी और सोने के गहने अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। साथ ही उसका पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज भी पत्नी के घर पर हैं। सूत्रों के अनुसार, पत्नी ने भी पति के खिलाफ तमिलनाडु में FIR दर्ज कराई है और अदालत में अलग मामला चल रहा है।पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।