Advertisement Carousel

रोजगार सहायक ने डांसर्स के साथ लगाए ठुमके, जमकर उड़ाए नोट, स्कूल मैदान में डांस कार्यक्रम, विभाग का एक्शन

Baikunthpur Viral Dance: कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में डांस प्रोग्राम का मामला सामने आया है। भरतपुर-सोनहत में एक फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में डांस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए डांसर बाहर से बुलाई गई थीं। डांस प्रोग्राम के दौरान फिल्मी गानों पर डांस कर रही एक डांसर पर रोजगार सहायक ने जमकर नोट उड़ाए।

मंच पर चढ़ गया था रोजगार सहायक

रोजगार सहायक नोट उड़ाने के बाद डांसरों के साथ ठुमके लगाने के लिए मंच पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए डांसर्स को 10 लाख रुपये दिए गए थे। डांसर्स पर नोट उड़ाते वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई की है। रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया गया है।

शुक्रवार को हुआ था आयोजन

Baikunthpur Viral Dance: दरअसल, शुक्रवार को सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य समेत बीजेपी के कई नेता शामिल हुए। फुटबाल मैच खत्म होने के बाद सभी वापस चले गए। इसके बाद रात में डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि इस डांस कार्यक्रम का आयोजन रोजगार सहायक और सरपंच पति ने मिलकर किया था।

Baikunthpur Viral Dance:

कार्यक्रम का आयोजन पोड़ी स्कूल मैदान परिसर में हुआ था। इस कार्यक्रम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का नाम देकर प्रचारित किया गया था। कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर बाहर से बुलाई गई डांसरों ने जमकर डांस किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी ने जमकर डांस किया।

वीडियो वायरल होने पर एक्शन

Baikunthpur Viral Dance: जानकारी के अनुसार, रोजगार सहायक और महिला सरपंच के पति ने 10 लाख रुपये देकर कोरबा की नाचा पार्टी बुलाई थी। इस कार्यक्रम में तीन से चार डांसर आईं थी। उन्होंने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। रोजगार सहायक के डांस कार्यक्रम में नोट उड़ाने का वीडियो लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है।