रात में सुहागरात मनाने गए दूल्हा-दुल्हन, सुबह कमरे में मिली लाश… शादी के घर में मातम, आखिर क्यों हुआ कांड?

Bride Groom Death अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में धूमधाम से शादी के बाद सुहागरात मनाने गए दूल्हा और दुल्हन की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन स्थित मकान में सुबह दोनों मृत मिले। दुल्हन बेड पर पड़ी थी, जबकि दूल्हा फंदे से लटका हुआ था। शनिवार को ही बारात दुल्हन को लेकर वापस आई थी। रविवार को रिसेप्शन होना था। लेकिन सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
Chhattisgarh में रेलवे ट्रैक पार किया तो खैर नहीं, हो सकती है 6 महीने की जेल, सर्कुलर जारी
Bride Groom Death इस घटना में दूल्हे के नाम प्रदीप और दुल्हन का नाम शिवानी बताया जा रहा है। दुल्हन शिवानी निवासी डीली सरैया थाना खंडासा की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के प्रयास में जुटी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सांसद अवधेश प्रसाद भी सूचना मिलने पर मृतकों के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
Champions Trophy 2025 Final: भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
Bride Groom Death
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को शादी के बाद शनिवार को दुल्हन घर में आई। शनिवार की रात को दोनों कमरे के अंदर गए। सुबह 7 बजे तक बाहर नहीं आने पर परिजन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन बेड पर मरी पड़ी थी, जबकि दूल्हा पंखे से लटका हुआ था।