Advertisement Carousel

अनिल टूटेजा का नया घोटाला , अब DMF घोटाले में गिरफ्तार

DMF Scam Case : छत्तीसगढ़ में 5 सौ 75 करोड़ रुपए के DMF यानी जिला खनिज निधि घोटाले में जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व IAS आरोपी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी द्वारा पंजीबद्ध अपराध में विवेचना के बाद यह कदम उठाया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा विभिन्न व्यक्तियों के कथन और बयानों से आरोपी की भूमिका प्रथम दृष्टया स्पष्ट हुई है। जांच एजेंसी ने बताया कि विवेचना में यह सामने आया है कि आरोपी अनिल टूटेजा ने DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों एवं फर्मों को कमीशन अथवा प्रतिफल लेकर कार्य दिलवाने और कार्य आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह आरोप लगाया गया है कि कार्य आवंटन की प्रक्रिया में नियमों के विपरीत हस्तक्षेप किया गया तथा निजी लाभ के उद्देश्य से निर्णयों को प्रभावित किया गया।

DMF Scam Case :

DMF Scam Case :विवेचना के दौरान एजेंसी को प्राप्त डिजिटल साक्ष्य इस मामले में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं डिजिटल रिकॉर्ड्स से प्राप्त जानकारी ने कथित लेन-देन और संपर्कों के पैटर्न को उजागर किया। इसके अतिरिक्त, जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों एवं निकट संबंधियों के माध्यम से विभिन्न फर्मों को कमीशन लेकर DMF मद के कार्य दिलवाने अथवा आवंटित कराने की गतिविधियाँ संचालित कीं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजी साक्ष्य और दर्ज बयानों के विश्लेषण के बाद आरोपी के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र तथा भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं। हालांकि, एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और आगे की जांच में अतिरिक्त तथ्य सामने आ सकते हैं।