Advertisement Carousel

महिला से रेप के बाद निर्मम हत्या का मामला, फरार आरोपी आठवें दिन गिरफ्तार

Ambikapur Crime News अंबिकापुर (सरगुजा): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला के साथ रेप और उसके बाद बर्बर हत्या के मामले में फरार आरोपी को आखिरकार आठवें दिन गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी पर 35,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सरगुजा पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। हालांकि, सरगुजा के एसपी ने अभी तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना क्या थी?

Ambikapur Crime News 2 अप्रैल की रात अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दरिंदगी की गई। रेप के बाद आरोपी ने महिला की निर्मम हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बेहद क्रूरता सामने आई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की थी और उसके खिलाफ भारी इनाम रखा था।

Ambikapur Crime News

आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने पड़ोसी जिलों सहित कोरिया जिले में भी अलर्ट जारी किया था। आखिरकार आज आठवें दिन आरोपी को कोरिया जिले से गिरफ्तार किया गया।सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को लेकर अंबिकापुर पहुंचने वाली है। आगे की पूछताछ में मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है।