“बलात्कारियों को कानून लाकर बनाया जाए नपुंसक,” कांग्रेस नेता अलका लांबा ने की मांग

ग्वालियर: Alka Lamba Demands Impotent  कांग्रेस की महिला शाखा की प्रमुख अलका लांबा ने शुक्रवार को बलात्कारियों को नपुंसक बनाने वाले कानून की वकालत की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि महिलाओं, विशेषकर लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं और ये अनियंत्रित हो रहे हैं क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े ‘‘नेता, मंत्री और सांसद इनमें शामिल हैं।’’ अलका लांबा ने मीडिया से कहा, “भाजपा की डबल इंजन सरकारें (केंद्र और राज्य में) उन्हें बचा रही हैं। इन सरकारों को दो से तीन महीने में नाबालिग पीड़ितों से जुड़े बलात्कार के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक और विशेष अदालतें स्थापित करनी चाहिए।’’

“नपुंसक बनाने के लिए कानून बनाया जाए”

Alka Lamba Demands Impotent  मीडिया से बातचीत करते हुए अलका लांबा ने कहा, ‘‘दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। उन्हें नपुंसक बनाने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए। जब तक अपराधियों में भय पैदा नहीं होगा, अपराध होते रहेंगे। कांग्रेस बलात्कार पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करेगी, जबकि भाजपा महिलाओं के लिए घड़ियाली आंसू बहाती है।’’ लांबा ने दावा किया कि भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है लेकिन वह खुलेआम घूम रहे हैं जबकि पीड़ित न्याय मांग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संदेशखालि के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन बृजभूषण के साथ ‘अति विशिष्ठ व्यक्ति की तरह व्यवहार’ किया जा रहा है।

भाजपा पर भी किया जमकर हमला

Alka Lamba Demands Impotent  बता दें कि विवादास्पद तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने 28 फरवरी की रात गिरफ्तार कर लिया है। तृणमूल नेता पर संदेशखालि के ग्रामीणों ने जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अलका लांबा ने यह भी कहा कि जूनियर एथलेटिक्स कोच से मारपीट के आरोपी पूर्व हॉकी स्टार संदीप सिंह हरियाणा के मंत्री पद पर बने हुए हैं क्योंकि वह भाजपा का हिस्सा हैं।

Alka Lamba Demands Impotent

Alka Lamba Demands Impotent  यह पूछे जाने पर कि भाजपा यह कह रही है कि शनिवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ विफल हो गई है, लांबा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी घबराहट में है। किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं का विरोध भाजपा के अहंकार को तोड़ देगा। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को (आगामी लोकसभा चुनाव में) 400 सीटें नहीं मिलेंगी।’’

You may have missed