Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। गतिविधि करते समय अपने कार्य क्षमता पर भरोसा रखें । बिजनेस बढ़ाने के लिए नए शोध और योजनाओं की जरूरत है। घर में धार्मिक आयोजन करवाने की योजनाएं बनेगी। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। व्यक्तिगत रिश्ते में चल रही समस्याओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। ज्यादा सोच विचार करने से आपकी कार्यप्रणाली पर असर पड़ सकता है। कामकाज निपटाने के नए तरीके आपको मिल सकते हैं । दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि:
Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने राजनैतिक अथवा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे । आज कोशिश करने पर मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। परंतु लेनदेन के मामलों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ समय बीतेगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। आज अचानक परिस्थितियां कुछ ऐसी बनेगी कि आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाएगा । आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज दूसरों के मामले में दखलंदाजी ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह द । आज बीती हुई नकारात्मक बातों को दिमाग पर हावी न होने दे, क्योंकि इस वजह से सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं उलझन महसूस होगी। साथ ही अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज ऑफिशियल कामों को पूरी गंभीरता से करें। आने वाले दिनों में कामों की योजना बन सकती है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
तुला राशि:
Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपने खास कार्यों की रूपरेखा बना ले । आपकी सकारात्मक सोच आपको निर्णय लेने में सहयोग करेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। लवमेट आज लंच करने किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। जीवनसाथी आज आपकी तारीफ करेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए फैसला करना कठिन होगा। आज किसी समस्या से आपको राहत मिलने वाली है और परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय बीतेगा। जिससे सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाइयों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कोई काम मनोनुकूल तरीके से ना हो, तो धैर्य बनाएं रखें। आपकी पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद होने वाला है। आज आपको आय के नए रास्ते सामने नज़र आ सकते हैं। आज ऑफ़िस में किसी सीनियर का सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर की गई मेहनत में सफलता हासिल होगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। आज किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको ज्यादा फायदा होगा। आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 8
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। किसी को अपनी बातों से सहमत करवाना चाह रहे हैं तो सावधान रहें। आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन आपकी सूझबूझ से हल भी निकलते जाएंगे। खासकर इस राशि की महिलायें अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की समस्या हल हो सकती है। बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी की इच्छा है, तो अपने बजट पर भी जरूर ध्यान दें।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि:
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। आज उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा विशेष उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें। आज व्यस्तता के चलते कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु आपके स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 2
Aaj Ka Rashifal 23 April 2025:मीन राशि:
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें। आज आपका पिछले काफी समय से रुका हुआ काम हल होने वाला है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। अपना कुछ समय किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर व्यतीत करें। विद्यार्थी वर्ग अपना प्रोजेक्ट पूरा होने से गर्व महसूस करेंगे। आज समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। बच्चों पर ज्यादा अंकुश लगाना उनके स्वभाव को और अधिक जिद्दी बना सकता है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 4