ताश के पत्ते में बिखर रहा स्कूली बच्चों का भविष्य : स्कूल टाइम में ताश खेलते नजर आए बच्चे, वीडियो वायरल
February 26, 2025
2 Min Read
Comments Off on ताश के पत्ते में बिखर रहा स्कूली बच्चों का भविष्य : स्कूल टाइम में ताश खेलते नजर आए बच्चे, वीडियो वायरल
Student playing cards सूरजपुर: सरकारी आत्मानंद स्कूल के कुछ बच्चे स्कूल समय के दौरान पार्क में ताश खेलते हुए देखे गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला सूरजपुर का है, जहां स्कूल टाइम पर कुछ छात्र पार्क में बैठकर ताश खेल रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद लोग स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
Student playing cards हालांकि, इस मामले पर स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Student playing cards अब सवाल यह उठता है कि
- आखिर स्कूल के बच्चे क्लास में न होकर पार्क में क्या कर रहे थे?
- क्या स्कूल प्रशासन को इस बात की जानकारी थी?
- क्या इस मामले में कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी?
देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार ठहराया जाता है
