Valentine Day 2025: छत्तीसगढ़ की इन बेहतरीन जगहों पर मना सकते हैं वैलेंटाइन डे, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवाने

Valentine Day 2025: फरवरी में लोग वैलेंटाइन डे को लेकर बहुत ही उत्सुक होते हैं। इस दिन को प्यार का प्रतीक माना जाता है। यह खास दिन पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। वैलेंटाइन डे बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए कोई अच्छी सी जगह प्लान की जा सकती है। जहां पर आप दोनों एक साथ समय बिता सकें। अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो छत्तीसगढ़ की एक जगह बहुत ही खास हो सकती है। यह आपके बेहतरीन पलों को यादगार बनाने में मदद कर सकती है।
Valentine Day 2025: छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए जलप्रपात, गुफाएं और धरोहर मंदिरों के अलावा अन्य कई प्राकृतिक जगह मिलेंगी। यहां पर घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह हैं। आइए, जानते हैं इन जगहों के बारे में-
बारनवापारा
Valentine Day 2025: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मौजूद बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण 1976 में स्थापित किया गया था। यह करीब 245 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह अभ्यारण्य बहुत ही प्रसिद्ध है। यह सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक खुला रहता है। पार्टनर के साथ इस जगह पर वैलेंटाइन डे मनाने के लिए आ सकते हैं। यहां के नजारे आपको बहुत ही अच्छे लगेंगे।
Valentine Day 2025: चित्रकोट
भारत की सबसे बड़ी जलप्रपात चित्रकोट में है जो अपनी चौड़ाई के कारण बहुत ही फेमस है। इसे भारत का नाइग्रा फॉल्स के रूप में भी जाना जाता है। यह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में स्थित है। इस जलप्रपात की उत्पत्ति इंद्रावती नदी से होती है। इसकी सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है। इस जलप्रपात के नीचे एक महत्वपूर्ण आकर्षण स्थल है जिसमें भगवान शिव का मंदिर है। इस जगह को घूमने के लिए पार्टनर के साथ जा सकते हैं।
दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का गठन 1998 में हुआ था। यहां पर आपको सुंदर नदियां, चमकते हुए जलप्रपात, शिखरों और हरित मैदानों और मंदिरों का दृश्य दिखाई देगा। प्रागौतिहासिक काल में दंतेवाड़ा को तर्लापाला और दंतवली के नाम से जाना जाता था। इस शहर को लोग बहुत पसंद करते हैं। यहां पर आप वैलेंटाइन डे के दिन घूमने का प्लान कर सकते हैं।