PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। ठीक इसी तरह भारत सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है जिसमें आयुष्मान भारत योजना से लेकर अटल पेंशन जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है जिसका लाभ किसानों को मिलता है और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। कई वर्षों से चली आ रही इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है।

PM Kisan Yojana:
PM Kisan Yojana ऐसे में अब तक कुल 18 किस्त मिल चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है जिसका इंतजार लाभार्थियों को बेसब्री से है। वहीं, माना जा रहा है कि नए साल में ये इंतजार खत्म हो सकता है क्योंकि सरकार 19वीं किस्त जारी कर सकती है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब आ सकती है और किसे इसका लाभ मिल सकता है।
