रायपुर में रची गई झारखंड शराब घोटाले की साजिश! अनवर ढेबर का होटल था सिंडिकेट का ठिकाना..अरबों कमाने की थी प्लानिंग

Jharkhand Liquor Scam: रायपुर: छतीसगढ़ की तरह अनवर ढेबर और उसके साथी झारखंड में अरबों रुपए के शराब घोटाले की तैयारी में थे। आरोप है की कथित शराब घोटाले की पूरी साजिश रायपुर में अनवर ढेबर के जेल रोड स्थित होटल और।अन्य ठिकानों में रची गई। जिस पर Eow (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अपराधिक साजिश की धारा के तहत अपराध कायम किया गया है। इसमें झारखंड के दो आबकारी अधिकारियों के नाम भी हैं। ये सभी आरोपी वर्तमान में छत्तीसगढ़ में हुए 2200 करोड़ के घोटाले में जेल में बंद हैं।

Jharkhand Liquor Scam: ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआइआर के अनुसार दिसंबर 2022 में झारखंड की शराब नीति के टेंडर में बदलाव किया गया है। इसकी बैठक रायपुर में अनवर ढेबर के ठिकाने में की गई। इस दौरान एपी त्रिपाठी, अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह सहित झारखंड के आबाकरी अधिकारी मौजूद थे।

नीति में बदलाव करने के पीछने सुमित फेसेलिटीज कंपनी को फायदा दिलाना बताया गया है। इससे करोड़ों रुपये का सरकार का नुकसान हुआ है। यही कंपनी छत्तीसगढ़ में भी शराब ठेके का काम कर रही थी।

Jharkhand Liquor Scam:नकली होलोग्राम का भी मामला :

– छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में नकली होलोग्राम लगाकर पूरे राज्य में शराब की सप्लाई की गई थी। उसी तरह से झारखंड में शराब सप्लाई की बात कही गई है। आरोप है कि होलोग्राम लगातार शराब बेची गई है। इसका हिसाब भी नहीं है।

बिग पॉइंट्स

– नीति में बदलाव कर एक कंपनी को फायदा दिलाने के लिए 11 करोड़ रुपये सुरक्षा निधि तय की गई थी। इसके अलावा एक कर्मचारी की अनिवार्यता थी। छह महीने में 200 करोड़ का टर्नओवर भी शर्त में था। वहीं शराब के होल-सेल के टेंडर में शामिल होने के लिए 25 लाख रुपये नन रिफंडेबल राशि तय की गई थी।
– छत्तीससगढ़ की तर्ज पर झारखंड में भी शराब नीतियों को बदलकर किया बड़ा घोटाला।
– छत्तीसगढ़ से नकली होलोग्राम पर दोनो राज्यो में शराब की आपूर्ति की गई।
– आबकारी अधिकारी अरूणपति त्रिपाठी, झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और झारखण्ड आबकारी विभाग के तत्कालीन सचिव और JSBCLके MD विनय कुमार चौबे संयुक्त आयुक्त गजेन्द्र सिंह की संलिप्तता पाई गई।
– एक बार फिर से अनवर ढेबर ,अनिल टुटेजा,अरूणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह आरोपी पाए गए
– मेसर्स सुमीत फैसलिटीस के संचालक विधु गुप्ता को समेत मैन पॉवर सप्लाई एवं मदिरा सप्लाई करने वाली, प्रिज्म होलोग्राफिक एंड फिल्म्स सिक्यूरिटीज प्रालि को भी आरोपी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के तार झारखंड तक जुड़ गए हैं, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू ने 420 और 120 के तहत केस दर्ज किया है. चर्चा इस बात की भी है कि विनय चौबे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान सक्रिय शराब सिंडिकेट के साथ मुलाकात किया था.