राजधानी में दिनदहाड़े लड़की पर चाकू से किया हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार; यहां देखें वीडियो

Delhi Murder Case: दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में दिनदहाड़े एक युवक ने एक लड़की पर चाकू से कई बार हमला किया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने आरोपी युवक को रोककर कर उसे पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका देख फरार होगया। लोगों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 22 वर्षीय अमन नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दुकानों के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अब खतरे से बाहर है।

यहां देखें वीडियो

चाकू से लड़की पर वार करने की ये वारदात शुक्रवार की है। पुलिस ने वारदात के अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि किस प्रकार आरोपी ने लड़की पर अचानक अटैक कर दिया और उस पर चाकू से कई बार वार किया। आसपास के लोगों के बीच में आने पर उसने उन पर भी वार करने की कोशिश की और मौका देख वहां से फरार हो गया।

मजाक उड़ाने पर गुस्साए युवक ने किया चाकू से वार

मामले की जांच करते हुए और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी मुखर्जीनगर इलाके में अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। लोग उसके अक्सर पागल कहकर उसका मजाक उड़ाते थे। ठीक उसी प्रकार महिला ने भी उसका आरोपी का मजाक उठाया था।

Delhi Murder Case

इससे गुस्से में आकर आरोपी ने फल विक्रेता के पास चाकू लिया और लड़की के पीछे भागा। उसके बाद लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो वहां से फरार हो गया।
Delhi Murder Case पुलिस ने ये भी बताया कि राहगीरों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़िता की हालत पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें अधिक चोट नहीं आई है और वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने कहा स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है।