CG IPS Transfer List. छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 18 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रायपुर, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और जगदलपुर समेत कई क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। पुलिस मुख्यालय से लेकर मैदानी स्तर तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
18 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार, झा अमनकुमार रामकुमार को पुलिस मुख्यालय रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। अजय कुमार को भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं, आकाश श्री श्रीमाल को AIG की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित कुमार शाह को 15वीं बटालियन, बीजापुर का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सकोर मानसी को रायपुर शहर के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त और अंशिका जैन को जगदलपुर CSP की जिम्मेदारी दी गई है। आदित्य कुमार को राजनांदगांव CSP के पद पर पदस्थ किया गया है।
रायपुर से बस्तर तक बदली जिम्मेदारियां
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल में अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इसका असर पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ मैदानी पुलिस व्यवस्था पर भी देखने को मिलेगा। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदों की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

