महादेव सट्टा ऐप से जुड़ी बड़ी खबर: मुख्य आरोपियों का बचाव करने वाला वकील सेक्स असाल्ट आरोप में लंदन में गिरफ्तर
– मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल लंदन में गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी, हरिशंकर टिबरेवाल, गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी से जुड़े मामलों में नाम चर्चा में

संदीप शुक्ला-
रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील और चर्चित अधिवक्ता विजय अग्रवाल को लंदन में दो महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उनकी निजी सहायक मनप्रीत कौर को भी गिरफ्तार किया गया है।
विजय अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अब उनका संबंध महादेव सट्टा ऐप मामले से भी चर्चा में आ गया है।
महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी, हरिशंकर टिबरेवाल, गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी समेत कई लोगों के नाम जांच और न्यायिक कार्यवाही में सामने आए हैं।

महादेव मामले के आरोपी की कर चुके हैं पैरवी
विजय अग्रवाल ने महादेव सट्टा ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में सूरज चोखानी की ओर से अदालत में पैरवी की है। सर्वोच्च न्यायालय के 2 अप्रैल 2025 के आदेश में सूरज चोखानी की ओर से पेश अधिवक्ताओं में विजय अग्रवाल का नाम दर्ज है।
जुलाई 2025 में सर्वोच्च न्यायालय में सूरज चोखानी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान भी विजय अग्रवाल ने उनकी ओर से दलीलें रखीं। बाद में चोखानी को जमानत मिल गई।
महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी, हरिशंकर टिबरेवाल, गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी के नाम प्रमुख रूप से सामने आते रहे हैं। इन सभी के नाम मामले की अलग-अलग जांच और कार्यवाहियों में चर्चा में रहे हैं।

मेहुल चोकसी का भी कर चुके हैं कानूनी बचाव
विजय अग्रवाल भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के कानूनी मामलों में भी उसका बचाव कर चुके हैं। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े बड़े बैंक घोटाले में भारत में वांछित है।

चोकसी के प्रत्यर्पण से जुड़े मामलों में भी विजय अग्रवाल उसकी ओर से कानूनी लड़ाई लड़ चुके हैं। ऐसे में अब लंदन में विजय अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद उनका नाम एक बार फिर चर्चा में है।
लंदन में दो महिलाओं से जुड़े चार आरोप
लंदन पुलिस के अनुसार, विजय अग्रवाल को 11 अगस्त को मेफेयर इलाके की एक संपत्ति से गिरफ्तार किया गया। उन पर दो महिलाओं से जुड़ी चार यौन उत्पीड़न की घटनाओं के आरोप लगाए गए हैं।
उनकी निजी सहायक मनप्रीत कौर पर भी कथित घटनाओं में जानबूझकर मदद करने या उन्हें बढ़ावा देने के दो आरोप लगाए गए हैं।
दोनों को 13 अगस्त को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। इसके बाद मामला आगे की सुनवाई के लिए दक्षिणवार्क की उच्च अदालत भेज दिया गया।

महादेव मामले से जुड़ा वकील, अब लंदन में गिरफ्तारी से चर्चा में
विजय अग्रवाल का नाम अब इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मेहुल चोकसी जैसे चर्चित भगोड़े कारोबारी का कानूनी बचाव करने वाले यही अधिवक्ता महादेव सट्टा ऐप मामले के आरोपी सूरज चोखानी की ओर से भी अदालत में पैरवी कर चुके हैं।
महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी, हरिशंकर टिबरेवाल, गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी जैसे नाम जांच के दौरान सामने आए हैं। विजय अग्रवाल की सूरज चोखानी की ओर से पैरवी का न्यायिक रिकॉर्ड भी उपलब्ध है।
हालांकि, किसी आरोपी का वकील होना उस वकील की अपराध में संलिप्तता का प्रमाण नहीं है। इसी तरह लंदन में विजय अग्रवाल पर लगाए गए आरोप अभी अदालत में विचाराधीन हैं और उन पर अपराध सिद्ध होना बाकी है।