Raipur News। Junior Doctors Association (JDA) Raipur ने डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों से जुड़ी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर Pt. J.N.M. Medical College के Dean को ज्ञापन सौंपा है।
JDA ने खास तौर पर Interns, PG Residents, Bonded Medical Officers (MO) और Senior Residents (SR) के Stipend में उचित एवं सम्मानजनक वृद्धि की मांग की है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से Stipend में आवश्यक बढ़ोतरी लंबित है, जिस पर शासन को जल्द निर्णय लेना चाहिए।
JDA Raipur ने मांगों पर 15 दिनों के भीतर सकारात्मक और ठोस कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि तय समय में मांगों पर निर्णय नहीं होने पर छत्तीसगढ़ स्तर पर राज्यव्यापी आंदोलन और Strike की जाएगी।
इस आंदोलन में Interns, PG Residents, Bonded MOs और Senior Residents की व्यापक भागीदारी की बात कही गई है।
JDA ने स्पष्ट किया कि आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि चिकित्सकों के सम्मान, अधिकार और बेहतर कार्य परिस्थितियों के लिए होगा। संगठन ने बातचीत और लोकतांत्रिक तरीके से समाधान की बात कही है, लेकिन मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
JDA अध्यक्ष डॉ. पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि, “सम्मानजनक Stipend और चिकित्सकों के अधिकार कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि उनका जायज़ हक है।”