RAIGARH NEWS. रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के सार्वजनिक रूप से रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं। जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी स्थित है।वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी RPF तक पहुंची। RPF के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवक-युवती शराब के नशे में थे। हालांकि, इस मामले में फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
स्टेशन के बाहर भीड़ के बीच काफी देर तक रहे साथ
बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की है। रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की काफी भीड़ थी। ट्रेनों के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्टेशन परिसर के बाहर मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक वहीं एक-दूसरे के साथ रहा। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर किस करते दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत देखकर आसपास मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा होने लगी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने कपल का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
RPF कार्यालय के ठीक सामने बना वीडियो
इस मामले की खास बात यह है कि जिस जगह कपल को सार्वजनिक रूप से रोमांस करते देखा गया, उसके ठीक सामने RPF का कार्यालय मौजूद है। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंची और RPF ने मामले की जानकारी ली।
RPF थाना प्रभारी ने क्या कहा?
RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे दोनों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि जब दोनों इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जानी चाहिए थी, ताकि मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों कुछ देर बाद वहां से चले गए। फिलहाल इस मामले में किसी तरह का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सार्वजनिक स्थान पर कपल के इस तरह नजर आने को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।