रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन अध्यक्ष-04 के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अनिल शर्मा के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, अनिल शर्मा पर महिला जोन कमिश्नर दिव्या चन्द्रवंशी के साथ गाली-गलौज करने और उनके सरकारी वाहन चालक के साथ मारपीट करने का आरोप है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।