Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल नाराज हो गए। बैठक के दौरान उन्होंने ट्रैफिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “ट्रैफिक में तुम्हारा सेंस काम नहीं करता।”
Raipur News: ट्रैफिक व्यवस्था पर जताई नाराजगी
बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर की सबसे बड़ी समस्याओं में ट्रैफिक व्यवस्था शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से शहर में जाम की समस्या दूर करने और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर और ग्रामीण एसपी भी रहे मौजूद
यह बैठक रायपुर कलेक्टर और ग्रामीण एसपी श्वेता सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर
बैठक के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाने का वीडियो स्वयं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
सुरक्षित सड़कें और सुगम यातायात!
इन्हीं संकल्पों के साथ रायपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पुलिस, यातायात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त और जाम-मुक्त बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/gMfnUl54nQ
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) July 8, 2026