RAIPUR NEWS रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुकरीपारा स्थित सर्वोदय स्कूल के पास की बताई जा रही है।
RAIPUR NEWS प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे कर्मचारी पैनल को असेंबल कर रहे थे। इसी दौरान सोलर पैनल 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
RAIPUR NEWS
RAIPUR NEWS सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।