PATTHALGAON NEWS जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में स्थित शासकीय महाविद्यालय कुंजारा से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने और संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
PATTHALGAON NEWS आरोप है कि प्रोफेसर की कथित हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।
PATTHALGAON NEWS
PATTHALGAON NEWS पीड़ित छात्रा ने पूरे मामले की लिखित शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।