RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। WRS कॉलोनी स्थित खुले मैदान में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस को युवक के दाहिने हाथ पर “RK सारथी” नाम का गुदना मिला है, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई।
RAIPUR NEWS:
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।