Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में विदेश में रह रहे पति द्वारा पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur News: जानकारी के अनुसार, राजातालाब क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शाहिद रजा कुवैत में नौकरी करता है। आरोप है कि पति ने फोन पर बातचीत के दौरान पहले गाली-गलौज की और फिर तीन बार “तलाक” बोलकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही।
Raipur News: महिला ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रताड़ना और तीन तलाक से संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम की धारा 4 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Raipur News:
फिलहाल आरोपी कुवैत में रह रहा है। पुलिस कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य आवश्यक दस्तावेज जुटाकर मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।