Surajpur Crime News सूरजपुर: जिले में एक आदिवासी युवती के साथ दैहिक शोषण का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
शादी की बात कहकर बनाए संबंध
Surajpur Crime News आप को बता दे कि पीड़िता ने अजाक थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र निवासी प्रदीप अग्रहरि से उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी करने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
युवक ने शादी से कर दिया इनकार
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया. खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आरोपी की तलाश जारी
Surajpur Crime News पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके. हालांकि मामला दर्ज हुए कई महीने बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी देखी जा रही है.
Surajpur Crime News
फिलहाल पुलिस का दावा है कि आरोपी की पतासाजी लगातार जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा.