Advertisement Carousel

शराब पार्टी में पार्षद ने की युवक की हत्या: मर्डर से रायपुर में हड़कंप

Raipur Youth Murdered: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में पार्षद ने युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शव को नदी किनारे रेत में दफना दिया था।
पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। साथ ही मांग करने लगे की आरोपियों को उनके हाथ सौंपा जाए। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

यह है पूरा मामला

घटना मंदिर हसौद स्थित शराब भट्ठी के पीछे की है। घटना वाले दिन शराब दुकान के पीछे बैठकर भुवनेश्वर यादव, पार्षद गोलू रात्रे और अन्य साथी शराब पी रहे थे। इसी दौरान नशे में किसी बात को लेकर मृतक भुवनेश्वर यादव और पार्षद गोलू रात्रे के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर भुवनेश्वर की पिटाई करते हुए कार में बिठाकर उसे अपने साथ ले गया।

Raipur Youth Murdered आरोपियों ने महासमुंद जिले के महानदी किनारे लाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने भुनेश्वर को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसके शव को नदी किनारे रेत में दफना दिया था।

इधर, देर रात तक भी भुवनेश्वर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस परिजनों की शिकायत पर गुमशुदा भुवनेश्वर की तलाश कर रही थी। इसी बीच दौरान पता चला कि अंतिम बार भुवनेश्वर पार्षद गोलू रात्रे के साथ देखा गया था। पुलिस ने आशंका के तौर पर गोलू रात्रे से पूछताछ की।

इस दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ। पार्षद से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को रेत से निकाल लिया है। साथ ही पार्षद समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। मामले में आगे की जांच कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी है।