Advertisement Carousel

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज ₹2.71 तक बढ़ी कीमतें- चेक करें नए रेट

पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

Petrol-Diesel Price Hike नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। इस बार पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

इससे पहले 23 मई को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 15 मई को ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके बाद 19 मई को भी करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

Petrol-Diesel Price Hike 25 मई 2026 के लिए चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) इस प्रकार हैं:

Petrol-Diesel Price Hike

पेट्रोल (MS) की कीमतें:
• दिल्ली – 102.12 रुपये (+2.61)
• कोलकाता – 113.51 रुपये (+2.87)
• मुंबई – 111.21 रुपये (+2.72)
• चेन्नई – 107.77 रुपये (+2.46)

हाई स्पीड डीजल की कीमतें:
• दिल्ली – 95.20 रुपये (+2.71)
• कोलकाता – 99.82 रुपये (+2.80)
• मुंबई – 97.83 रुपये (+2.81)
• चेन्नई – 99.55 रुपये (+2.57)