Advertisement Carousel

राजधानी रायपुर में बमबारी! आरोपियों महिला के घर पर फेंका बम, चाकू लहराते दिखे आरोपी, CCTV में कैद वारदात

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आधी रात को कुछ आरोपियों ने एक महिला के घर पर बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। घटना वीर सावरकर नगर, हीरापुर की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, रिंकू तिवारी नामक महिला के घर को निशाना बनाते हुए आरोपी सोनू पटेल और उसके साथियों ने यह वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

Raipur Crime News:

बताया जा रहा है कि आरोपी और प्रार्थिया के बेटे के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने घटना के दौरान घर के बाहर चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने सोनू पटेल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

फिलहाल, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।