Sushasan Tihar 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार-2026 के तहत महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा स्थित कमरौद में विशाल बरगद वृक्ष के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इससे पहले उन्होंने दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे राशन, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार को जनता के द्वार तक पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि नियमित मिल रही है और वे इसका उपयोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद भी किया, जिसमें एक छात्र के साथ सेल्फी का पल चर्चा का विषय बना।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल डिजिटल सेवा केंद्र और ऑनलाइन शिकायत समाधान व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। किसानों से बातचीत में उन्होंने समय पर खाद उपलब्ध कराने और सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार पर जोर दिया।
चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग हितग्राहियों को व्हीलचेयर और ट्रायसिकल प्रदान किए। उन्होंने महिलाओं के लिए सामुदायिक भवन, गांव में सड़क निर्माण और मुक्ति धाम निर्माण की घोषणा भी की।.
Sushasan Tihar 2026
इस मौके पर सांसद Rupkumari Choudhary, विधायक Yogeshwar Raju Sinha सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




