CG Board Merit List Students: छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले छात्रों को सरकार की ओर से आईपीएल मैच देखने का मौका दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, इन छात्रों को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबलों के लिए मुफ्त टिकट दिए जाएंगे।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और पढ़ाई के प्रति उनकी मेहनत को सम्मान देना है। सरकार का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक मेरिट में आए छात्रों को 10 मई 2026 को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ले जाया जाएगा। इसी दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।
CG Board Merit List Students:





