Advertisement Carousel

कांकेर में IED ब्लास्ट : हादसे में 4 जवान शहीद… जानिए कैसे हुआ हादसा

KANKER NEWS. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र में डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुए भीषण IED विस्फोट में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। पहले मौके पर तीन जवान शहीद हुए थे, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य जवान परमानंद कोर्राम ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित किया।

KANKER NEWS

जानकारी के अनुसार, शहीद परमानंद कोर्राम कांकेर जिले के ही निवासी थे। इससे पहले शहीद होने वाले जवानों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शामिल हैं।

यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कोरोसकोड़ा इलाके में हुई, जो नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर स्थित वन क्षेत्र है। पुलिस के अनुसार, डीआरजी (District Reserve Guard) की टीम नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED को खोजने और निष्क्रिय करने के अभियान पर निकली थी। इसी दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें जवान इसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

KANKER NEWS शहीद जवानों को नारायणपुर पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी। वहीं, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज इस घटना को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

KANKER NEWS कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि सर्चिंग और डी-माइनिंग अभियान के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान जारी है।