Insurance Scam in Raipur: रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में निवेश और बीमा पॉलिसी के नाम पर 63 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुराना परिचित निकला ठग
भनपुरी निवासी अमन अग्रवाल (33) ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी मयूर बरमेडा उनके परिवार का पुराना परिचित था। वह 2007-08 से परिवार के संपर्क में था और पहले एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत भी रह चुका था।
7 साल तक चली सुनियोजित ठगी
Insurance Scam in Raipur: जनवरी 2014 में मयूर ने परिवार को नई मार्केट लिंक्ड बीमा पॉलिसी में निवेश का लालच दिया। उसने दावा किया कि इसमें अच्छा रिटर्न मिलेगा। परिवार के भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने 2014 से 2021 तक लगभग 7 साल तक ठगी की।
आरोपी ने अमन अग्रवाल, उनके पिता सुरेश अग्रवाल, माता लता अग्रवाल, दादी गीतादेवी अग्रवाल, चाचा-चाची समेत पूरे परिवार के सदस्यों के नाम पर 29 से ज्यादा चेक लिए। इनमें व्यक्तिगत खातों से भी कई चेक शामिल हैं। कुल राशि 63 लाख रुपये बताई जा रही है।
कैसे हुआ पर्दाफाश ?
जब परिवार को पॉलिसी के दस्तावेज नहीं मिले तो शक हुआ। बार-बार पूछने पर मयूर टालमटोल करता रहा। आखिरकार 2022 में दबाव पड़ने पर उसने सिर्फ एक पॉलिसी का दस्तावेज दिया। जब पीड़ित परिवार ने सीधे बीमा कंपनी से संपर्क किया तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ गया।
Insurance Scam in Raipur
कंपनी की जांच में खुलासा हुआ कि पीड़ित परिवार के नाम पर कोई पॉलिसी खरीदी ही नहीं गई थी। आरोपी ने उनके चेक की राशि का इस्तेमाल अन्य लोगों की पॉलिसी में कर दी।




