Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 16 वर्षीय कुश बाघ के रूप में हुई है।
Raipur Crime News: जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कुश बाघ के गर्दन पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Raipur Crime News: घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाना का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
डीसीपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू ने थाने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Raipur Crime News
बताया जा रहा है कि काशीराम नगर इलाके के बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में सिविल लाइन थाना पुलिस जुट गई है



