Advertisement Carousel

हाथ में ड्रिप और लड़खड़ाते कदम..अधिकारी को यकीन नहीं था तो बीमारी का ‘सबूत’ देने पहुंची आंगनबाड़ी सेविका

Bihar News : मनिहारी (कटिहार): एक आंगनबाड़ी सेविका की तबीयत खराब होने के बावजूद ड्यूटी पर पहुंचने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका छुट्टी पर थीं। उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर आराम कर रही थीं। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। सेविका को अनुपस्थित पाकर अधिकारी भड़क गईं।

अधिकारी को विश्वास नहीं हुआ तो सेविका ने हाथ में ड्रिप लगाकर पति के सहारे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर अपनी बीमारी का सबूत दिया। वीडियो में सेविका को ड्रिप लगाए हुए केंद्र में खड़े देखा जा सकता है।

यह घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जहां लोग आंगनबाड़ी सेविका की स्थिति पर सहानुभूति जता रहे हैं।