Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में महिला ने किया डबल मर्डर, पुलिस वाले की पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

एसटीएफ कॉलोनी में आरक्षक नितेश यादव के घर में चाकू से ताबड़तोड़ हमला हुआ। आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज ने आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे को 10-12 बार चाकू मारकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।

आरक्षक की बेटी गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में भर्ती है, जबकि एक बच्चे ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

प्रारंभिक जांच में आरक्षक नितेश यादव और आरोपी सरोजनी भारद्वाज के बीच अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। कल भी सरोजनी घर आई थी, जिसे समझाकर भेज दिया गया था। रंजिश के चलते उसने यह खूनी वारदात को अंजाम दिया।

 

दुर्ग पुलिस ने आरोपी सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाए हुए है। कॉलोनी में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।