LPG Booking Update: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। इससे पहले मार्च में अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण सप्लाई प्रभावित होने से ग्रामीण ग्राहकों को खुद एजेंसी जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा था।
कैसे मिलेगा घर बैठे सिलेंडर
LPG Booking Update: अब उपभोक्ताओं को घर बैठे गैस सिलेंडर पाने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे डिलीवरी के समय बताना जरूरी होगा। सरकार के अनुसार, अब लगभग 99 प्रतिशत एलपीजी बुकिंग ओटीपी आधारित हो चुकी है।
सप्लाई पूरी तरह सामान्य
LPG Booking Update: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में कहीं भी एलपीजी की कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। इस बयान से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
LPG Booking Update:देश में पहुंचा नया एलपीजी टैंकर
हाल ही में 14 अप्रैल को एलपीजी से भरा एक टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा। यह टैंकर 11 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत आया। गौरतलब है कि भारत अपनी 80-85 प्रतिशत एलपीजी जरूरत खाड़ी देशों से आयात करता है। वैश्विक तनाव के चलते सप्लाई प्रभावित हुई थी, लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है।
कीमतों में क्या बदलाव?
1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट में उस समय कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, मार्च में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। वहीं 5 किलो के छोटे सिलेंडर की कीमत में भी 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
सिर्फ आईडी पर मिलेगा 5 किलो सिलेंडर
ग्राहकों को 5 किलोग्राम गैस सिलेंडर लेने के लिए अब एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। केवल आईडी प्रूफ दिखाकर भी यह सिलेंडर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
कालाबाजारी पर सख्ती
सरकार एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न कर सके।




